फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेजों के शिक्षकों की भारी होगी जेब!

Tue, 17 Feb 2015 01:32 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
संविदा शिक्षकों के बाद अब प्रदेश सरकार मेडिकल कॉलेजों के नियमित शिक्षकों का वेतन बढ़ाने जा रही है। इन डॉक्टरों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की तर्ज पर वेतनमान दिया जाएगा।
विज्ञापन


लिहाजा सरकार लेक्चरर से लेकर प्रोफेसर तक के ग्रेड वेतन को संशोधित करने जा रही है। इसके लागू होने से प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों को प्रतिमाह 1000 रुपये से 3000 रुपये तक का फायदा होगा।

प्रदेश में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के अलावा पीजीआई लखनऊ व पीजीआई सैफई, इटावा में तैनात शिक्षकों को तो यूजीसी के अनुसार वेतन मिल रहा है, लेकिन प्रदेश के 12 मेडिकल कॉलेजों व दो चिकित्सा संस्थानों के शिक्षकों को यूजीसी के अनुसार ग्रेड वेतन नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

कई बार सरकार से कर चुके हैं ग्रेड पे की मांग

ये शिक्षक कई बार सरकार से ग्रेड पे की मांग कर चुके हैं। इसे देखते हुए सरकार सभी मेडिकल कॉलेजों के शिक्षकों का वेतन बढ़ाने जा रही है।

जानकारी के अनुसार, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने ग्रेड वेतन में संशोधन का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। वित्त विभाग की सहमति भी ले ली गई है। जल्द ही इसका शासनादेश जारी होने की उम्मीद है।

किसको कितना होगा फायदा
श्रेणी--वर्तमान ग्रेड पे--प्रस्तावित
प्रवक्ता--5400--6000
सहायक आचार्य--6600--7000
सह आचार्य--8700--9000
आचार्य--8900--10000
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें