फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक हेडमास्टर और छह शिक्षकों का वेतन रोका

Wed, 06 Sep 2023 05:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण में 16 लोग अनुपस्थित
विज्ञापन

सभी को जारी की नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले एक प्रधानाध्यापक और छह सहायक अध्यापकों का वेतन रोक दिया गया। अनुपस्थित मिले शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के खिलाफ भी मानदेय रोकने की कार्रवाई की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने सभी को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला समन्वयकों आदि ने 26 अगस्त से 5 सितंबर तक परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्रेरणा पोर्टल की समीक्षा की गई तो निरीक्षण में अनुपस्थित मिले स्टॉफ का वेतन और मानदेय रोक दिया गया। बीएसए ने बताया कि जवाहर खेड़ा के हेडमास्टर चंदन कुमार सोनकर गैरहाजिर मिले, जबकि सहायक अध्यापकों में पहनासा की आकांक्षा शुक्ला, बैरुआ के विजय प्रकाश सिंह, नायन की अंजू देवी, सराय परसू के संतोष कुमार पटेल, चंदा बाहीपुर के राजेश कुमार द्विवेदी, शिवगढ़ के संदीप कुमार अनुपस्थित पाए गए। इनका एक-एक दिन (अनुपस्थित दिवस) का वेतन रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि शिक्षा मित्रों में उमरपुर गेरखुआ के प्रभा शंकर, चंदवल की ज्योति शर्मा व सोनी देवी, सराय मुगला के राधेश्याम, अनुदेशकों में अलावलपुर के प्रवीण कुमार मौर्य, जब्बारीपुर की वंदना साहू व शशिकांत मौर्य, मुस्तफाबाद की विनीता सिंह अनुपस्थित पाई गईं। इन सभी का एक-एक दिन का मानदेय रोका गया। बीएसए के मुताबिक बन्नामऊ के अनुचर सुजीत कुमार भी अनुपस्थित मिले तो उनका वेतन रोक दिया गया। बीएसए ने सभी लोगों से तीन दिन के भीतर बीईओ के माध्यम से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें