फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्हें अब तक नहीं मिला मार्च का वेतन

Fri, 11 Apr 2014 01:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के करीब साढ़े चार लाख चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों को मार्च महीने का वेतन नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


जिससे कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आमतौर पर हर माह के पहले सप्ताह में वेतन आ जाता था।

उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री व निर्वाचन आयोग से करने का फैसला किया है।
महासंघ के अध्यक्ष राम राज दुबे ने कहा कि लोकसभा चुनाव के निर्वाचन में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन पूरे प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया है।

जिससे अल्प वेतनभोगी कर्मचारियों के रोजमर्रा के खर्च पर असर पड़ रहा है।

महासंघ के पदाधिकारियों ने बैठक कर प्रमुख सचिव वित्त से कर्मचारियों का वेतन तुरंत दिए जाने की व्यवस्था करवाने की मांग की है।

बैठक में महामंत्री जगदीश सिंह के अलावा विभागों के कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें