फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी के लिए 2000 बसों की व्यवस्था

Fri, 11 Apr 2014 01:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी के लिए पुलिस विभाग ने फोर्स की आवाजाही और अन्य कार्यों के लिए दो हजार बसों की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


पुलिस विभाग के अनुरोध पर यह व्यवस्था परिवहन विभाग ने की है।
पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने चुनाव की तैयारियों के साथ ही परिवहन विभाग से बसों का इंतजाम करने को कहा था।

इसमें ऐसी बसों की व्यवस्था के लिए कहा गया था जो बेहतर दशा में हों और अधिकतम तीन वर्ष पुरानी हों। इन बसों को विभिन्न जिला मुख्यालयों पर पहुंचाया गया है।

इलाहाबाद में पुलिस मुख्यालय के अपर पुलिस महानिदेशक सूर्य कुमार शुक्ला ने बसों के इंतजाम की पुष्टि की।

उन्होंने कहा कि इसके लिए 80 करोड़ रुपये अवमुक्त किए जा रहे हैं। यह रकम बसों के किराए, ईंधन व अन्य कार्यों के लिए इस्तेमाल की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें