फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छह महीने से नहीं मिला वेतन-पेंशन, जल निगम कर्मियों का मौन धरना

विज्ञापन
प्रदर्शन करते जल निगम के कर्मचारी।
विज्ञापन
लखनऊ। छह महीने से वेतन-पेंशन न मिलने से परेशान जल निगम कर्मियों ने शुक्रवार को मुंह पर काला मास्क लगाकर जल निगम मुख्यालय पर मौन धरना देकर विरोध जताया। उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के बैनर तले सुबह 10 से शाम चार बजे तक चले धरने के दौरान जल निगम का कोई अफसर उनसे बात करने नहीं गया। ज्ञापन एसीपी की ओर से इंस्पेक्टर हजरतगंज ने लिया।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के प्रांतीय संयोजक वाईएन उपाध्याय और अजय पाल सिंह सोमवंशी ने बताया कि वेतन-पेंशन न मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। यदि जल निगम प्रबंधन ने एक सप्ताह में वेतन जारी करते हुए सात सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं किया तो 17, 18 व 19 जुलाई को मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें