फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शतरंज में साक्षी, वंशिका, वैभव, अनिकेत अव्वल

Sat, 15 Jul 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को इंटर-हाउस चेस प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन किया गया। शतरंज में स्कूल के चार हाउसों की टीमों ने उत्साह से हिस्सा लिया। सीनियर बालक वर्ग में वैभव शुक्ला प्रथम एवं प्रज्ञान मौर्य द्वितीय और सीनियर बालिका वर्ग में साक्षी आर्या प्रथम एवं स्मिता मौर्या द्वितीय रही। जूनियर बालक वर्ग में अनिकेत पाल ने प्रथम, ऋषभ कुमार ने द्वितीय, जूनियर बालिका वर्ग में वंशिका गौतम ने प्रथम, श्रद्धा सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता में सीवी रमन हाउस, रामानुजन हाउस, हरगोविंद खुराना हाउस और होमी जहांगीर भाभा हाउस की तरफ से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। क्रीड़ा प्रभारी मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दो वर्गों में हुई प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8) और सीनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12) के बालक एवं बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। तीन चरणों में हुए मुकाबलों के बाद परिणाम घोषित किए गए। प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र कुमार मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खेल शिक्षिका सुषमा सिंह ने बताया कि सभी प्रतिभागियों में जीतने का जुनून दिखा। सभी मुकाबले काफी रोमांचक रहे और बच्चों ने आनंद लिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि शतरंज का नियमित अभ्यास करने से बच्चों में स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है, मन एकाग्र होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें