श्रम विभाग कर्मचारी संघ लखनऊ का हुआ चुनाव।
- फोटो : ??? ?????
लखनऊ। श्रम विभाग कर्मचारी संघ, लखनऊ केचुनाव में सैयद फैसल हुसैन को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। शनिवार को चारबाग एपी सेन रोड स्थित अपर श्रमायुक्त कार्यालय में द्विवार्षिक चुनाव हुये। चुनाव में राम बाबू, प्रेमनाथ तिवारी को उपाध्यक्ष, वीरेन्द्र कुमार को मंत्री, अमरनाथ त्रिवेदी को कोषाध्यक्ष, अरविंद कुमार पाल को आडिटर पद पर चुना गया। अध्यक्ष सैयद फैसल हुसैन ने बताया कि सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को उप श्रमायुक्त रवि श्रीवास्तव ने पद की शपथ दिलाई। क्षमा सिंह, विशाल सिंह, इंद्रदेव, अशोक यादव, कृष्णदेव पांडेय, विष्णुप्रकाश मिश्रा, श्वेतांक सिंह को सर्वसम्मति से संगठन मंत्री चुना गया। संघ केप्रांतीय उपाध्यक्ष चुनाव अधिकारी कपिल सागर, चुनाव पर्यवेक्षक श्रम प्रवर्तन अधिकारी पीआर अनिल की देखरेख में चुनाव हुये।