फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: लता मंगेश्कर स्मृति चौक को लेकर रामनगरी के संतों में आक्रोश, प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति को भेजेंगे पत्र

Thu, 18 Aug 2022 11:07 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या के नयाघाट पर महान गायिका लता मंगेश्कर के नाम पर बन रहे स्मृति चौक को लेकर संतों ने नाराजगी दिखाई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति को पत्र लिख और मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखेंगे।
 
विज्ञापन
बैठक में शामिल हुए संत-धर्माचार्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या के नयाघाट पर बन रहे लता मंगेश्कर स्मृति चौक को लेकर रामनगरी के संतों में आक्रोश है। मणिरामदास की छावनी में महंत नृत्यगोपाल दास के शिष्य महंत कमलनयन दास की अध्यक्षता में संतों ने बैठककर विरोध जताया। कहा कि नयाघाट चौराहे का नाम जगद्गुरू रामानंदाचार्य के नाम पर होना चाहिए। इसको लेकर संत न सिर्फ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को पत्र भेजेंगे, बल्कि जन्माष्टमी के बाद संतों का प्रतिनिधिमंडल सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर भी अपनी बात रखेगा।

विज्ञापन


बैठक में महंत कमलनयन दास ने कहा कि अयोध्या रामानंदीय संप्रदाय की नगरी है यहां किसी अन्य का स्मारक व चौक बनना ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री से हम इसको लेकर मिलेंगे। हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री संतों की बात सुनेंगे, अधिकारियों ने उन्हें भ्रमित किया है। अधिकारी राजकुमार दास ने कहा कि रामानंद भगवान वैष्णव के आदि जगद्गुरू रहे हैं उनके नाम से नयाघाट चौक का नामकरण हो, उनके विग्रह की भी स्थापना हो।

कहा कि नयाघाट की सड़क का नाम भी रामानंद भगवान के नाम पर होना चाहिए। हम जल्द ही इस मांग को लेकर एक पत्र राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को भेजेंग और मुख्यमंत्री से मिलेंगे। महंत रामदास ने कहा कि लता मंगेश्कर के नाम पर नयाघाट को छोड़कर कहीं अन्यत्र चौराहा बनाया जाए। महंत रामभूषण दास कृपालु ने कहा कि अयोध्या रामानंदाचार्य भगवान की लीलाभूमि रही है। नयाघाट पर जगद्गुरू रामानंदाचार्य चौक की प्रतिष्ठा की जानी चाहिए।
विज्ञापन


संत-धर्माचार्य रामानंद भगवान का विग्रह बनवाने के लिए भी तैयार हैं। बैठक में मौजूद महंत बृजमोहन दास, महंत बलरामदास, महंत गिरीश दास, महंत मनीष दास, महंत रामदास करतलिया, महंत छविराम दास, महंत कमलादास रामायणी, महामंडलेश्वर आशुतोष दास समेत सभी संतों ने लता मंगेश्कर के नाम पर चौराहे का विरोध किया।

अयोध्या में बनेगा रामानंदाचार्य सभागार
- बैठक में संतों ने ऐलान किया है कि अयोध्या में संत-धर्माचार्यों द्वारा भगवान रामानंदाचार्य के नाम पर एक विशाल आधुनिक सुविधा से युक्त सभागार बनवाया जाएगा। अधिकारी राजकुमार दास ने बताया कि पांच हजार की क्षमता वाले सभागार का निर्माण सभी संत-धर्माचार्यों के आर्थिक सहयोग से किया जाएगा। बहुत जल्द ही इसकी रूपरेखा तय की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें