फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 30 करोड़ से बदलेगी सैनिक स्कूल की तस्वीर

विज्ञापन
30 करोड़ से बदलेगी सैनिक स्कूल की तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ। कैप्टन मनोज कुमार पांडेय उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल की तस्वीर अब बदलने जा रही है। प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने सरोजनी नगर स्थित इस प्रतिष्ठित संस्थान के विकास के लिए 30 करोड़ रुपये के विशेष बजट को मंजूरी दी है। इस राशि से स्कूल में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों से लैस बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा।
विज्ञापन

मंजूर बजट से स्कूल परिसर में बालिका छात्रावास और नए ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जाएगा। जुलाई 1960 में स्थापित यह देश का पहला सैनिक स्कूल है और इसकी एक और विशेषता यह है कि इसका प्रशासन सीधे राज्य सरकार के अधीन संचालित होता है। स्कूल का नाम कारगिल युद्ध के परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पांडेय के नाम पर है।

यह देश का पहला सैनिक स्कूल भी है जिसने बालिकाओं के लिए प्रवेश का रास्ता खोला। नए बालिका छात्रावास के निर्माण से अधिक छात्राओं को सैन्य शिक्षा का अवसर मिलेगा। वहीं, आधुनिक ऑडिटोरियम के बनने से स्कूल की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियों को नया विस्तार मिलेगा। यह विकास कार्य संस्थान की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन


ये सुविधाएं होंगी और बेहतर

स्कूल में पहले से उपलब्ध स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, खेल मैदान, खेल किट, बास्केटबॉल कोर्ट, ओपन जिम, परेड ग्राउंड और हॉस्टल मेस जैसी सुविधाओं को भी और बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें