कैसरबाग स्थित गांधी भवन में आयोजित भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा उत्तर प्रदेश की प्रांतीय बैठक
लखनऊ। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा उत्तर प्रदेश की प्रांतीय बैठक रविवार को कैसरबाग स्थित गांधी भवन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव में समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और प्रत्याशियों को संगठनात्मक सहयोग देने पर चर्चा की गई।
युवा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रमाशंकर साहू ने युवाओं और महिलाओं से राजनीति में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज को अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आवाज उठानी होगी। बैठक में विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया।
कैसरबाग स्थित गांधी भवन में आयोजित भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा उत्तर प्रदेश की प्रांतीय बैठक