फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 साल का साहिल बना पीजीआई थाने का एसओ, टोपी न पहने सिपाहियों की लगाई क्लास

Fri, 19 Jan 2018 05:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एसओ के तौर पर काम देखता साहिल।
विज्ञापन

राजधानी के पीजीआई थाने का नजारा शुक्रवार को दो घंटे के लिए बदल गया। शिकायत लिए आए लोग सामने बैठे 21 साल के एसओ को देखकर कुछ देर के लिए ठिठक गए। वहीं थाने के सिपाही उसके हर आदेश को मुस्कुराते हुए पालन करते नजर आए।

विज्ञापन


सिर्फ दो घंटे के लिए एसओ बने 21 साल के साहिल सिंह ने अपने फैसलों से लोगों को चौंका दिया। सड़क पर गस्त के दौरान भी साहिल ने लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी। 

पीजीआई के प्रोफेसर रजनीश कुमार सिंह के अनुरोध पर उनके 21 साल के बेटे को दो घंटे के लिए एसओ बनाया गया। कम्यूनिटी पुलिसिंग के तहत मानसिक रूप से कमजोर साहिल की इच्छा को पूरा करने के लिए उसके जन्मदिन पर इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहिल ने न केवल थाने में बैठकर लोगों की शिकायतें सुनी, बल्कि पेट्रोलिंग करके राह चलते लोगों को भी ट्रैफिक नियमों से जुड़ी जानकारियां और निर्देश दिए।

साहिल के बढ़े हुए मनोबल को देखकर लोगों एसएसपी दीपक कुमार की इस पहल की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें