सहारा क्यू शॉप अब आपकी गली और घर तक पहुंचेगी। सहारा इंडिया परिवार के मैनेजिंग वर्कर एवं चेयरमैन सुब्रत राय सहारा ने मंगलवार को ऐसी 181 मोबाइल क्यू शॉप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
फिलहाल ये मोबाइल शॉप पांच राज्यों में चलेंगीं। इन पर घरेलू उपयोग की वह सब चीजें मिलेंगी होगी जो क्यू शॉप स्टोर में उपलब्ध हैं।
सुब्रत राय ने बताया कि ये 181 मोबाइल शॉप अभी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और बिहार के लिए शुरू की गई हैं। इनमें से 40 यूपी में चलेंगी और लखनऊ के लिए 20 मोबाइल शॉप की शुरुआत हुई है।
इस वित्तीय वर्ष के अंत तक देश में इनकी संख्या 500 तक पहुंच जाएगी। श्री राय ने बताया कि इस समय 13 राज्यों के 425 शहरों में सहारा क्यू शॉप के 1057 स्टोर हैं।
इस वित्तीय वर्ष के अंत तक इनकी संख्या 10 हजार और 2015 तक 30 हजार क्यू शॉप खोलने का हमारा लक्ष्य है।
यह जानकार आश्चर्य होगा कि क्यू शॉप के जरिए हम कितने लोगों को रोजगार देने जा रहे हैं। हम कुल 30 हजार शॉप पर 2.5 लाख लोगों को रोजगार देंगे। इनमें 27 हजार ऑफीसर ग्रेड के पद होंगे।
इस समय हमारा महीने का टर्न ओवर करीब 70 करोड़ रुपए है। देश में 150 स्थानों पर आठ श्रेणियों में 895 उत्पादों का निर्माण कर रहे हैं।
लेकिन इसे हम सिर्फ बिजनेस के तौर पर नहीं ले रहे बल्कि मिशन मानकर काम कर रहे हैं। कोशिश है कि क्वालिटी प्रोडक्ट लोगों तक पहुंचें।
उन्होंन यह भी कहा कि अभी हम 2 टियर और 3 टियर शहरों में यह सुविधा शुरू कर रहे हैं। जल्द ही छोटे गांव-कस्बों में भी पहुंचने का हमारा लक्ष्य है।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...