सीएफओ अंकुश मित्तल के मुताबिक रात 9:11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को आग की सूचना मिली थी। मौके पर गोमतीनगर दमकल की दो गाड़ियां रवाना की गईं। सीएफओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो पता चला कि आग दूसरे तल पर लगी थी। बिल्डिंग के बाहर से आग की तेज लपटें दिखाई दे रही थीं। बिल्डिंग में जिस वक्त आग लगी, उस वक्त
वहां कोई नहीं था।
खिड़की व कांच का दरवाजा तोड़कर धुआं निकाला गया : एफएसओ इंदिरानगर केके सिंह ने बताया कि दफ्तर के अंदर जाने के लिए खिड़कियों और कांच के दरवाजे को तोड़ा गया। इंदिरानगर और हजरतगंज से भी दमकल की दो गाड़ियों को बुला लिया गया। सबसे पहले अंदर भरे ध्ुएं को निकाला गया और फिर दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। आग से वहां लगा एसी का कंप्रेसर भी फट गया। दमकल विभाग के सूत्र बताते हैं कि दपफ्तर में अग्निशमन सुरक्षा के मानक पूरे नहीं थे। सिर्फ फायर एिक्स्टंग्यूशर ही लगा मिला।
शाॅर्ट सर्किट बताई वजह
सीएफओ का कहना है कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि दफ्तर में आग शाॅर्ट सर्किट से लगी है। बाकी विस्तृत जांच के बाद ही सही वजह पता चल सकेगी। एफएसओ ने बताया कि आग से दफ्तर में रखा फर्नीचर और दस्तावेज को नुकसान हुआ है। कुछ कंप्यूटर भी जले हैं। नुकसान का सही आकलन विभागीय लोग कर सकेंगे।
विश्वासखंड स्थित आईजी स्टांप के दफ्तर से निकलतीं लपटें और खिड़की तोड़कर आग बुझाते दमकल कर्मी।