फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सब्जी में नमक अधिक होने पर बेटी से झगड़े के बाद पिता ने जान दी

Fri, 21 Mar 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सब्जी में नमक अधिक होने पर बेटी से झगड़े के बाद पिता ने जान दी
विज्ञापन
लखनऊ। सब्जी में नमक अधिक होने पर बेटी मोहिनी से झगड़े के बाद 55 वर्षीय सियाराम कश्यप ने बुधवार देर रात कमरे में फंदा लगा लिया। घटना वजीरगंज के मशक्कगंज के खेमे दो जान मोहल्ले की है।
विज्ञापन

मूलरूप से सीतापुर के बिसवां निवासी सियाराम कश्यप मजदूरी करते थे। उनके बेटे अंकित ने बताया कि परिवार किराये पर रहता है। बुधवार शाम पिता नशे की हालत में घर पहुंचे। मोहिनी ने उनको खाना दिया। सब्जी में नकम अधिक होने पर वह नाराज हो गए। खाना फेंक दिया और झगड़ा करने लगे। परिजनों ने किसी तरह उनको समझा-बुझाकर शांत कराया। देर रात अंकित उठा और पिता के कमरे में गया तो देखा कि वह पंखे में गमछे के सहारे लटके थे। परिवार में पत्नी रामदुलारी और बेटा मोहित भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें