फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूर्वोत्तर रेलवे के दस रेलकर्मियों को मिले सेफ्टी अवार्ड

विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के दस रेलकर्मियों को मिले सेफ्टी अवार्ड
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से शनिवार को जुलाई माह के लिए दस रेलकर्मियों को स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ सेफ्टी अवार्ड दिए गए। हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीआरएम गाैरव अग्रवाल ने यह अवार्ड प्रदान किए।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि डीआरएम गाैरव अग्रवाल के अतिरिक्त वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जेएन गुप्ता और वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अश्विनी कुमार तिवारी समारोह में उपस्थित रहे। रेलकर्मियों को नकद राशि व प्रशस्तिपत्र प्रदान किए गए। कर्मचारियों ने परिचालन और इंजीनियरिंग विभागों में काम किया। उन्होंने रेल सुरक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखा। डीआरएम ने कर्मचारियों के कार्यों को सराहा। पुरस्कार पाने वालों में संदीन कुमार(स्टेशन मास्टर, गौर), सुनील त्रिपाठी(स्टेशन मास्टर, निशानगाढ़ा), रामचन्द्र (स्टेशन अधीक्षक, खैराबाद), प्रमोद राम(स्टेशन मास्टर, खैराबाद), बालकृष्ण(कांटावाला, खैराबाद), वीरेंद्र कुमार चौधरी(कांटावाला, सुभागपुर), विवेक कुमार वर्मा(गेटमैन, इंजीनियरिंग), विपुल पाण्डेय(गेटमैन, इंजीनियरिंग), मनीष कुमार यादव(कीमैन, सीतापुर यार्ड) और मो. हासिम (ट्रैकमेंटेनर, अटरिया) शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें