फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चारबाग स्टेशन पर हुआ सेफ्टी ऑडिट, उपकरण जांचे गए

विज्ञापन
चारबाग स्टेशन पर हुआ सेफ्टी ऑडिट, उपकरण जांचे गए
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर बृहस्पितवार को सेफ्टी ऑडिट हुआ। इस दौरान गार्ड लॉबी व सुरक्षा उपकरणों को जांचा गया। यह निरीक्षण उत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी पंकज सिंह ने किया।
विज्ञापन



सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि चारबाग स्टेशन के निरीक्षण के दौरान एडीआरएम नीलिमा सिंह, मुख्य संरक्षा अधिकारी समर्थ गुप्ता, स्टेशन डायरेक्टर प्रशान्त कुमार उपस्थित रहे। टीम ने गार्ड लॉबी का निरीक्षण किया, जिसमें ट्रेन परिचालन के दौरान प्रयोग में लाने वाले उपकरण जैसे वॉकी-टॉकी एफएसडी एवं कार्यालय रिकॉर्ड रजिस्टर की जांच की।
इसके पश्चात स्टेशन पर पावर केबिन में पहुंचकर रेल संचालन की कार्य प्रणाली को देखा और संबंधितों को संरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


चारबाग की सेकेंड एंट्री पर स्थित रनिंग रूम को देखा एवं संरक्षा कैटेगरी के कर्मचारियों के साथ संवाद किया। इसमें प्वॉइंट्समैन, सिग्नल विभाग, लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजरों से सेफ्टी ऑडिट पर संवाद किया गया। टीम ने लखनऊ यार्ड का निरक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें