फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम जन्मभूमि मामले में कोर्ट पहुंची साध्वी ऋतंभरा, कहा- मंदिर बनाने में देर हिन्दू आस्था से मजाक

Fri, 25 Jan 2019 02:03 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
साध्वी ऋतंभरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राम जन्मभूमि मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में पेश होने के लिए लखनऊ पहुंची साध्वी ऋतंभरा ने अयोध्या में मंदिर बनाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा मंदिर बनाने के मामले में विलंब हिन्दू आस्था के साथ मजाक है। 
विज्ञापन


पेशी पर जाते समय मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि हिंदू समाज का हृदय भगवान राम के साथ धड़कता है। हमारे आराध्य भगवान राम टाट के नीचे बैठे हैं । आस्थावान जगत को प्रभावित करने वाला विषय कोर्ट की प्राथमिकता में  होना चाहिए।

मंदिर बनाने के लिए अध्यादेश की मांग संतो और धर्म संसद ने की है। उन्होंने कहा निर्णय लें या फिर न्यायालय जल्द न्याय दें। समय पर न्याय न देना भी अन्याय ही है। धैर्य की कोई सीमा नहीं होती लेकिन प्रतीक्षा की सीमा होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें