फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी और दो बच्चों पर विवादापस्द बयान, देखें वीडियो

Wed, 18 Mar 2015 06:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले मार्केंडय काटजू ने महात्मा गांधी को अंग्रेजों का एजेंट कहा था। अभी यह विवाद थमा भी नहीं था कि साध्वी प्राची ने महात्मा गांधी को अंग्रेजों का एजेंट बताने के साथ उन्हें अंग्रेज सरकार का पिट्ठू भी बता दिया।
विज्ञापन


विहिप की ओर से बहराइच में आयोजित हिंदू सम्मेलन में पहुंची साध्वी प्राची ने सीधे तौर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अंग्रेजों का एजेंट बताया। महात्मा गांधी के अलावा साध्वी प्राची और भी कई विवादास्पद मुद्दों पर बोलीं।

उन्होंने हिंदुओं द्वारा चार बच्चे पैदा करने के बयान का समर्थन करते हुए विरोधियों को संविधान में दो बच्चे पैदा करने का कानून बनवाने की चेतावनी दी।

साध्वी प्राची ने मसर्रत आलम की रिहाई पर रोष जताते हुए जेल में बंद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भी रिहा करने की वकालत की। उन्होंने अरब देशों से लव जेहाद को बढ़ावा देने की बात भी कही। विश्व हिंदू परिषद में संगठन के स्वर्ण जयंती वर्ष के तहत हिंदू सम्मेलन आयोजित किया है।
विज्ञापन

हिंदू पैदा करें कम से कम चार बच्चे

यह सम्मेलन बहराइच के राजा हीरा सिंह लॉन परिसर में चल रहा है। सम्मेलन में मंगलवार को शामिल होने पहुंची साध्वी प्राची ने कहा कि अल्पसंख्यक हो रहे हिंदू जनमानस को अब चार बच्चे पैदा करने चाहिए।

उन्होंने कहा कि मेरे विचारों का विरोध करने वाले लोगों को सदन में दो बच्चे पैदा करने का कानून बनवाने पर जोर देना चाहिए। साथ ही इससे अधिक बच्चे होने पर सभी सरकारी सुविधाएं व वोट देने का अधिकार समाप्त करने की व्यवस्था होनी चाहिए।

साध्वी प्राची ने कहा कि आजादी सिर्फ महात्मा गांधी के चरखे और तकली से नहीं मिली है। बल्कि कई शहीदों की शहादत से आजादी मिली है। महात्मा गांधी को उन्होंने अंग्रेजों का पिट्ठू और एजेंट करार दिया। केंद्र सरकार से सवाल करते हुए कहा कि आतंकी मसर्रत को क्यों रिहा किया गया।

कश्मीर में विवादित मगर्रस की रिहाई पर भी साध्वी बोलीं। उन्होंने कहा कि अगर मगर्रस की रिहाई हो सकती है तो साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को तत्काल जेल से छोड़ा जाना चाहिए। कश्मीर सरकार द्वारा पुन: किसी आतंकी को छोड़े जाने पर वहां के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद पर कार्रवाई करने की आवाज भी उठाई।

हिंदू लोग न देखें मुसलमान हीरो-हीरोइन की फिल्में

साध्वी प्राची ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विहिप संकल्पित है। उसे बनाकर ही चुप बैठा जाएगा। उन्होंने कहा कि लव जेहाद को अरब देशों की ओर से बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए बजरंग दल, विहिप, हिंदू जागरण मंच समेत सभी संगठनों को सचेत रहने की जरुरत है।

साध्वी प्राची ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की ओर से घर वापसी जैसे कार्यक्रम जारी रहेंगे। सम्मेलन से पूर्व दोनक्का चौराहे पर युवा नेता बृजेश गुप्ता की अगुवाई में बाइकों के काफिले के साथ उनका स्वागत किया गया।
 
सम्मेलन स्थल पर ही पत्रकारों से बातचीत करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि फिल्मों के मुस्लिम हीरो और हीरोइनों की पिक्चर को हिंदू समुदाय के लोगों को बहिष्कार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सलमान और शाहरुख खान रहते तो भारत में हैं। लेकिन गाते पाकिस्तान का हैं। ऐसे देशविरोधी हीरो समाज को स्वीकार नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

यहां देखें वी‌‌‌डियो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें