फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सद्दाम ने सुनील बनकर किया यौन शोषण, धर्मांतरण का बनाया दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


बख्शी का तालाब। लखीमपुर खीरी निवासी मेडिकल की छात्रा के यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने धर्म छिपाकर उससे दोस्ती की। आरोपी ने अपना नाम सुनील बताया और चार वर्ष तक पीड़िता का शोषण करता रहा। एक माह पहले छात्रा आरोपी के घर शादी की बात करने के लिए पहुंची तो पता चला कि आरोपी का नाम सद्दाम कुरैशी है। पीड़िता पर धर्मांतरण का दबाव भी बनाया गया।

इंस्पेक्टर बीकेटी संजय सिंह के मुताबिक छात्रा और आरोपी एक ही जिले के रहने वाले हैं। छात्रा निजी कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। उसकी तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा का आरोप है कि चार वर्षों से वह आरोपी के साथ है। अपना नाम सुनील बताने वाले युवक ने दोस्ती करने के बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता जब शादी की बात करने युवक के घर गई तो उसके घरवालों ने धर्मांतरण का दबाव बनाया। आरोपी सद्दाम के इशारे पर उसके घरवालों ने पीड़िता की पिटाई की और धर्म न बदलने पर शादी से इन्कार कर दिया। परेशान होकर पीड़िता ने केस दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें