माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में वीर शहीदों के सम्मान में पेास्टर प्रतियोगिता हुई। एनसीसी कैडेट्स ने रंगीन पोस्टर्स के जरिए कारगिल युद्ध में भारतीय वीरों के साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को पेश किया। कार्यक्रम में प्रो. उपमा चतुर्वेदी, डॉ. मानसी शुक्ला, डॉ. दिव्या कपूर निर्णायक के ताैर पर माैजूद रहीं। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. बीना राय और ले. डॉ. सरिता सिंह ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में कैडेट दीक्षा सिंह को प्रथम, निशिता साहनी को द्वितीय और मंच गौतम को तीसरा स्थान मिला।