लखनऊ। दीपावाली व छठ पर यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से 16 अक्तूबर से साबरमती-गोरखपुर वाया लखनऊ अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि ट्रेन नंबर 09429/30 साबरमती से 16 से 26 अक्तूबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार, शुक्रवार व रविवार को और गोरखपुर से 17 से 27 अक्तूबर तक प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार एवं सोमवार को छह फेरों में चलाई जाएगी। साबरमती से सुबह 8ः50 बजे रवाना होकर ट्रेन ईदगाह आगरा, टूंडला होते हुए दूसरे दिन चारबाग से सुबह 4ः40 बजे चलकर गोरखपुर सुबह 10 बजे पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर से दोपहर एक बजे चलकर चारबाग शाम छह बजे व साबरमती अगली दोपहर साढ़े तीन बजे पहुंचेगी।