फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सआदतगंज तिहरा हत्याकांड : ऋषभ के चाचा और बहन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम

विज्ञापन
हत्याकांड के वायरल वीडियो। 
विज्ञापन
लखनऊ। सआदतगंज में सोमवार को हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपी ऋषभ के चाचा राजेश शुक्ला और उसकी बहन दिव्या के खिलाफ डीसीपी पश्चिम ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। उधर, बृहस्पतिवार को इलाके में सन्नाटा पसरा रहा। सुरक्षा के लिहाज से पीड़ित परिवार और आरोपी के घर के बाहर पुलिसकर्मी मुस्तैद नजर आए।
विज्ञापन

डीसीपी जितेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि सर्विलांस की मदद से आरोपियों की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। दोनों की मदद करने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है। उधर, बृहस्पतिवार को करवा चौथ पर शिवाजी तिवारी और उनके भाई शंभू की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। दोनों अपने पति को याद कर गमगीन थीं। रिश्तेदारों ने किसी तरह दोनों को संभाला। दोनों ही परिवार में अब कोई पुरुष नहीं बचा है।
रिश्तेदार मनोज अवस्थी ने बताया कि गरुड़ पुराण का पाठ किया गया है। अन्य रस्में भी की जा रही हैं। उन्होंने एलडीए की आरोपी के घर पर की गई कार्रवाई को अधूरा बताया। परिजनों ने यह भी कहा कि कई लोग सिर्फ रील बनाने के लिए उनके यहां आए थे। ज्यादातर तो सिर्फ फोटो खिंचवाने में व्यस्त दिखे। उल्लेखनीय है कि 26 अक्तूबर को पार्किंग के विवाद में पड़ोस में रहने वाले ऋषभ शुक्ला ने शिवाजी तिवारी, उनके बेटे सुयश और भाई शंभू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने ऋषभ समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया था।

हत्याकांड के वायरल वीडियो। 

हत्याकांड के वायरल वीडियो। 

हत्याकांड के वायरल वीडियो। 

हत्याकांड के वायरल वीडियो। 

हत्याकांड के वायरल वीडियो। 

हत्याकांड के वायरल वीडियो। 

हत्याकांड के वायरल वीडियो। 

हत्याकांड के वायरल वीडियो। 

हत्याकांड के वायरल वीडियो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें