फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सआदतगंज तिहरा हत्याकांड: आरोपी ऋषभ के घर में नहीं मिली नजूल की जमीन, रिमोट सेंसिंग सेंटर से कराई जाएगी पड़ताल

Tue, 03 Nov 2026 09:24 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

जमीन की पैमाइश से संबंधित रिकॉर्ड नहीं मिल रहा था। वहीं, मौके पर कुआं, मंदिर या कोई अन्य प्राचीन स्थल भी नहीं मिला, जिसे आधार बनाकर मैनुअल पैमाइश की जा सके। ऐसे में मशीन से सर्वे कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
सआदतगंज हत्याकांड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के सआदतगंज के तिहरे हत्याकांड के आरोपी ऋषभ शुक्ला के मकान पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई फिलहाल अटक गई है। एलडीए की ओर से इलेक्ट्रॉनिक टोटल स्टेशन (ईटीएस) मशीन से कराई गई जांच में मकान नजूल की जमीन पर बना नहीं मिला। जिस जमीन पर मकान बना है, वह निजी निकली है। हालांकि, जमीन की स्थिति की गहन जांच के लिए एलडीए अब रिमोट सेंसिंग एंड एप्लीकेशन सेंटर की मदद लेगा। इसके लिए केंद्र के निदेशक को पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन


एलडीए की टीम ने शुक्रवार को ईटीएस मशीन से मकान और उसके आसपास की जमीन का सर्वे किया था। दरअसल, जमीन की पैमाइश से संबंधित रिकॉर्ड नहीं मिल रहा था। वहीं, मौके पर कुआं, मंदिर या कोई अन्य प्राचीन स्थल भी नहीं मिला, जिसे आधार बनाकर मैनुअल पैमाइश की जा सके। ऐसे में मशीन से सर्वे कराने का निर्णय लिया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी का मकान जिस जमीन पर बना है, वह सरकारी नजूल की नहीं, बल्कि निजी जमीन है। अब एलडीए रिमोट सेंसिंग एंड एप्लीकेशन सेंटर से यह पता कराएगा कि मकान के हिस्से में कितनी नजूल और कितनी सड़क की जमीन आ रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि तिहरे हत्याकांड के बाद उच्च स्तर से मिले निर्देश पर एलडीए ने आरोपी के मकान की एक दीवार गिराई थी। यह कार्रवाई इस आधार पर की गई थी कि दीवार सड़क की जमीन पर बनी है। अब आगे की कार्रवाई विस्तृत जांच के बाद ही तय होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें