फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसए अपार्टमेंट रहने के लिए असुरक्षित, ऑडिट रिपोर्ट में ध्वस्तीकरण की सिफारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
एसए अपार्टमेंट रहने के लिए असुरक्षित, ऑडिट रिपोर्ट में ध्वस्तीकरण की सिफारिश
विज्ञापन


लखनऊ। वजीरगंज के बारूदखाना क्षेत्र में बने बहुमंजिला एसए अपार्टमेंट की स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट शुक्रवार को जमा की गई। इसमें भवन को रहने के लिए पूरी तरह असुरक्षित पाया गया है। तकनीकी एजेंसी ने अपनी अंतिम रिपोर्ट में जनसुरक्षा के मद्देनजर इमारत को ध्वस्त करने का सुझाव दिया है।

लखनऊ विकास प्राधिकरण(एलडीए) ने ऑडिट रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरअसल बीती 28 सितंबर को बारूदखाना स्थित एस ए अपार्टमेंट का एक हिस्सा अचानक एक तरफ झुक गया था। इस घटना से इमारत में रहने वाले लोगों और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया था। आनन फानन लोग घरों से निकलकर बाहर भाग गए थे। एलडीए ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन क्यूए टेस्टिंग लैबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड से स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे वाले दिन ही विशेषज्ञ एजेंसी की सलाह पर बिल्डिंग को गिरने से बचाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर अस्थायी जैकिंग की व्यवस्था भी की गई, जिससे बड़ा खतरा टल सका। इसके बाद एजेंसी के तकनीकी विशेषज्ञों ने भवन के कंक्रीट और पिलरों की मजबूती परखने के लिए विस्तृत 'नॉन-डिस्ट्रक्टिव टेस्टिंग'(एनडीटी) की। जांच एजेंसी ने अपनी अंतिम रिपोर्ट प्राधिकरण को सौंप दी है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि इमारत का ढांचा अब भार सहने की स्थिति में नहीं है। यह रहने योग्य नहीं बची है। हादसे की आशंका को टालने के लिए एजेंसी ने इसे गिराने की संस्तुति की है। एलडीए अधिकारी अब रिपोर्ट के आधार पर अपार्टमेंट को खाली कराकर विधिक कार्रवाई की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें