फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पर्चा-दवा काउंटर से ओपीडी तक भीड़

Wed, 02 Aug 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में 2000 से अधिक मरीज आए
विज्ञापन

सिर्फ दो पर्चा काउंटर होने की वजह से भी दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। मौसम में बदलाव के साथ ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। मंगलवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या 2000 पार कर गई। पर्चा से लेकर दवा काउंटर तक मरीजों की लंबी लाइनें दोपहर बाद तक लगी रहीं। मरीजों को जांच कराने के लिए भी पसीना बहाना पड़ा। ओपीडी कक्षों के बाहर भीड़ में मरीजों को गर्मी से परेशान होना पड़ा। ऐसे में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वार्डों में भी मरीज गर्मी से बेहाल रहे।दवा के लिए मात्र दो काउंटर होने के कारण मरीजों को दवा के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
वार्डों में लगवाने के लिए मंगवाए 36 पंखे
जिला अस्पताल के वार्डों में लगवाने के लिए 36 पंखे मंगवाए गए हैं। सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्या ने बताया कि जरूरत पड़ने पर और पंखे मंगवाए जाएंगे। वार्डों में मरीजों को गर्मी से बचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई लीवर तो कोई कल्चर की जांच को भटका
फोटो संख्या 27, 28, 29, 30
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में मरीजों को जांच के लिए परेशान होना पड़ रहा है। मशीन के खराब होने के कारण माइक्रो बायोलॉजी की जांचें प्रभावित हैं। कोई कल्चर तो कोई लीवर की जांच कराने के लिए भटकता नजर आया। बुखार की मरीज मुस्कान, पेट दर्द के मरीज मो. अहमद, बुखार और शरीर दर्द की मरीज सुषमा और बुखार और सिर दर्द की मरीज दिशा को पैथोलॉजी में जांच कराने के लिए परेशान होना पड़ा।
इनसेट
दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था कराई गई है। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण मरीजों को कुछ परेशानी जरूर होगी, लेकिन सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
डॉ. महेंद्र मौर्या, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें