फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सत्यम हॉस्पिटल के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच सुस्त

Wed, 02 Aug 2023 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक पीड़ित को बुलाकर बयान तक दर्ज नहीं कराए गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। सत्यम हॉस्पिटल के लाइसेंस को निलंबित करने के बाद शुरू की गई उच्च स्तरीय जांच सुस्त है। अब तक पीडि़त को बयान दर्ज कराने के लिए भी नहीं बुलाया गया है। चर्चा तो यहां तक है कि सीएमओ के स्तर से पूर्व में कराई गई अधूरी जांच पर ही मोहर लगाने की प्रक्रिया चल रही है।
शहर के इंदिरा नगर स्थित सत्यम हॉस्पिटल में इलाज के बाद बीती आठ जुलाई को दो माह के नवजात राघव की एम्स में हाथ काटे जाने के बाद मौत हो गई थी। मामले में मंडलायुक्त के आदेश पर 27 जुलाई को सीएमओ ने सत्यम हॉस्पिटल के लाइसेंस को निलंबित करके नोटिस हॉस्पिटल के गेट पर चस्पा करा दी। उधर, मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब के आदेश के बादके आदेश पर डीएम ने उच्च स्तरीय जांच के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व पूजा मिश्रा और सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह की कमेटी गठित कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में कई नि बीतने के बाद भी जांच में तेजी नहीं आई है। मृत नवजात राघव के पिता सुरेंद्र शर्मा तक को अब तक बयान दर्ज कराने के लिए नहीं बुलाया गया है। सुरेंद्र का कहना है कि अब तक उसे बयान दर्ज कराने के लिए नहीं बुलाया गया। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अंदर ही अंदर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, एडीएम ने पूर्व में हुई जांच रिपोर्ट को मंगवाकर उसका परीक्षण कर रही हैं। हालांकि जांच को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व पूजा मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही जांच को पूरा किया जाएगा। जांच में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें