फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के कारण नहीं हो सकी दरोगा भर्ती के लिए दौड़, चार जिलों के लिए आगे की तारीखें घोषित

Wed, 04 Jul 2018 12:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में दरोगाओं के 3307 पदों के लिए होने वाली शारीरिक मानक परीक्षा चार जिलों फैजाबाद, सीतापुर, अलीगढ़ और फतेहपुर में बारिश के कारण एक व दो जुलाई को नहीं हो सकी। अब यह परीक्षा पांच व छह जुलाई को होगी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के मुताबिक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ व 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में एक जुलाई को सुबह और दो जुलाई को दोनों पालियों में दरोगा भर्ती के लिए दौड़ कराई जानी थी।

इसी तरह रिजर्व पुलिस लाइन फैजाबाद और 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर में दो जुलाई को दौड़ होनी थी, जो बारिश की वजह से नहीं हो सकी। अब इसके लिए भर्ती बोर्ड ने नई तारीखों में अभ्यर्थियों को बुलाया है।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को पांच व छह जुलाई को वही टाइम स्लॉट दिया गया है, जो उन्हें एक व दो जुलाई को दिया गया था। यानी जिस अभ्यर्थी को एक जुलाई को 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में सुबह बुलाया गया था, उस अभ्यर्थी को उसी सेंटर पर 5 जुलाई को सुबह पहुंचना होगा।

विज्ञापन

वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएंगी सूचनाएं

भर्ती बोर्ड ने कहा है कि शारीरिक मानक परीक्षा के लिए नए सिरे से प्रवेश पत्र नहीं जारी किए जाएंगे। पूर्व में दिए गए प्रवेश पत्र ही मान्य होंगे। साथ ही बोर्ड ने कहा है कि किसी अन्य जिले में अगर बारिश की वजह से दौड़ नहीं हो पाती है तो वहां अभ्यर्थियों को भी दोबारा मौका दिया जाएगा। इसके लिए भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर सूचनाएं अपलोड कर दी जाएंगी।

3,307 पदों के लिए चल रही है भर्ती प्रक्रिया
बता दें, 3,307 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2016 में शुरू हुई थी। इसमें 6.30 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। 3,307 पदों में 2,400 नागरिक पुलिस पुरुष, 600 नागरिक पुलिस महिला, 210 प्लाटून कमांडर और 97 अग्निश्मन अधिकारियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके लिए 12 से 23 दिसंबर 2017 के बीच ऑनलाइन परीक्षा कराई गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें