फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटेल के नाम पर मोदी के लिए दौड़ा यूपी

Sun, 15 Dec 2013 04:42 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात में सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा (स्टेच्यू ऑफ यूनिटी) के निर्माण के वास्ते जनजागरण के लिए रविवार को सूबे में 90 स्थानों पर दौड़ हुई, जिसमें अच्छी-खासी भीड़ जुटी।
विज्ञापन


इस भीड़ को भाजपा और मोदी लहर की सफलता मानी जा रही है। असल में इस दौड़ के बहाने पार्टी को यह अंदाजा हो गया कि प्रदेश में भगवा टोली की पैठ कितनी है।

शायद यही वजह रही कि इस अभियान को ताकत देने और उस पर नजर रखने के लिए न सिर्फ भाजपा के लोग जुटाए गए थे बल्कि मोदी की टीम के लोग भी सक्रिय रहे।

गांव तक पहुंचे पार्टी
यह बात किसी से छिपी नहीं कि इस अभियान के जरिये भाजपा व मोदी गांव-गांव पहुंचना चाहते थे, जिसमें वह काफी हद तक कामयाब रहे। पार्टी अपने मक्सद में सफल रही खासतौर से उन लोगों के बीच जो अभी तक भाजपा से किसी प्रकार जुड़े नहीं थे।

इसलिए यह दौड़ है कसौटी
दौड़ में जुटी भीड़ से यह बात साफ हो गई कि भाजपा या नरेन्द्र मोदी को लेकर लोगों में कितना उत्साह है। यह सच भी उजागर हुआ कि प्रदेश भाजपा ने इस अभियान को लेकर लोगों के बीच कितनी मेहनत की थी और जनता को पार्टी के नजदीक लाने में कितना कामयाब हुए हैं।
विज्ञापन


लौह संग्रहण सहयोग समिति के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश सिंह के अनुसार, अभी तक किसी एक उद्देश्य के लिए डेढ़ लाख लोगों का एक साथ दौड़ने का रिकॉर्ड है, जबकि रविवार को होने वाली दौड़ के लिए अकेले गुजरात में लगभग पांच लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें