फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हर खाते में प्रधानमंत्री मोदी भेजेंगे एक लाख’ जिसने ये सुना दौड़ा डाकघर

Wed, 18 Jan 2017 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
पोस्ट ऑफ‌िस पर जमी भीड़ - फोटो : amar ujala
लखनऊ के चौक क्षेत्र में सोमवार को अफवाह फैली कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर खाते में एक-एक लाख रुपये भेजने वाले हैं। देखते ही देखते लोगों का डाकघर में हुजूम उमड़ पड़ा। सभी के ‌ल‌िए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के फॉर्म थे।
विज्ञापन

2 of 6
डाकघर पर जमा भीड़ - फोटो : amar ujala
लोगों का कहना था कि फॉर्म में खाते की डिटेल स्पीड पोस्ट से भेजने पर पैसा आएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
डाकघर पर जमा भीड़ - फोटो : amar ujala
भीड़ देखकर डाक कर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जैसे-तैसे पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पर, लोगों के आने का सिलसिला शाम पांच बजे तक नहीं थमा।

4 of 6
डाकघर पर जमा भीड़ - फोटो : amar ujala
रानीगंज की रहने वाली निदा परवीन ने बताया कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ फॉर्म’ में खाते की डिटेल वगैरह लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र के पते पर स्पीड पोस्ट किया है। फॉर्म जमा होने के बाद प्रधानमंत्री खाते में एक लाख रुपये भेजेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
डाकघर पर जमा भीड़ - फोटो : amar ujala
वहीं ठाकुरगंज के रहने वाले मुबीन खान ने बताया कि फॉर्म के जरिये खाते में एक लाख रुपये मिलने की बात फैली हुई है, इसलिए हमने भी डिटेल भरकर भेज दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डाकघर पर जमा भीड़ - फोटो : amar ujala
‘इलाके में अफवाह फैली है कि प्रधानमंत्री खातों में एक-एक लाख रुपये भेज रहे हैं। इसलिए चौक डाकघर में खाते की डिटेल वाला फॉर्म जमा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।’ -पीएस पाण्डेय, डिप्टी पोस्टमास्टर, चौक डाकघर 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें