डॉक्टर ने कोरोना से संक्रमित होने की आशंका जताई। एक दिन बाद नमूना जांच के लिए भेजा गया। तीमारदार प्रदीप ने कोरोना से संबंधित टोल फ्री नंबर पर मदद मांगी थी।
उपचार के दौरान मंगलवार रात 10 बजे मरीज की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल का कहना है कि लिखित शिकायत पर मामले की जांच कराई जाएगी।
मरीज किडनी फेल्योर की स्थिति में था। उसे निमोनिया भी हो गया था। कोराना को लेकर बनी गाइडलाइन में कहा गया है कि निमोनिया वाले मरीज की कोराना की जांच कराई जाए, इसलिए यह जांच कराई गई और रिपोर्ट निगेटिव आई है। मरीज की स्थिति के बारे में उसके परिजनों को लगातार जानकारी दी गई। चूंकि जब तक कोरोना की रिपोर्ट आ नहीं जाती तब तक उसे कहीं भेजना खतरनाक था, इसलिए रोके रखा गया। रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन पर इलाज के खर्च का काफी रुपया बकाया था, जिसे माफ भी किया गया है। -डॉ. राकेश कपूर, मेडिकल डायरेक्टर, मेदांता हॉस्पिटल