फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ महोत्सव में दर्शकों पर बरसी लाठियां, दो घायल

Wed, 03 Dec 2014 06:29 PM IST
नीरज 'अम्बुज'/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ महोत्सव में मंगलवार रात गायक अरिजीत सिंह के कार्यक्रम के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। हंगामे पर उतारू भीड़ ने पंडाल में लगीं दर्जनों कुर्सियां तोड़ दी और पर्दे फाड़ दिए। भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं।
विज्ञापन


पुलिस और दर्शकों के बीच झड़प में एक पुलिस कर्मी और एक छात्र घायल हो गई, जबकि दर्जनों लोगों को मामूली चोटें आईं। हालांकि इस दौरान मुख्य पंडाल में अरिजीत सिंह के कार्यक्रम में कोई रुकावट नहीं आई। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अरिजीत सिंह जब जाने लगे तो भीड़ एक बार फिर उनकी तरफ दौड़ी। इस पर पुलिस को दोबारा लाठियां फटकारनी पड़ी।

बॉलीवुड नाइट में भीड़ उमड़ने की संभावना जताते हुए प्रशासन ने पुलिस अधिकारियों को पहले ही सुरक्षा इंतजाम मुकम्मल करने के निर्देश दे दिए थे। इसके बावजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही से कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही वहां अव्यवस्थाएं हावी हो गईं।
विज्ञापन


आलम यह था कि सुरक्षा व्यवस्था को ताख पर रखकर कई पुलिस कर्मी अरिजीत सिंह की गायकी का मजा लेने ड्यूटी छोड़ पंडाल में चले गए थे।

इंस्पेक्टर का सिर फटा

यहां तक कि पुलिस कंट्रोल रूम की व्यवस्था ध्वस्त मिली। दूसरी ओर, बेकाबू भीड़ पंडाल में पहुंचने की कोशिश में जुटी रही। इस पर खचाखच भरे पंडाल के बाहर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने फटकारे।

इसमें उन्नाव से आए सब इंसपेक्टर बीके मिश्र घायल का सिर फट गया। वहीं, बीटेक सेकंड ईयर के एक छात्र मनीष निगम की नाक पर चोट आई। दोनों का महोत्सव में बने अस्पताल में इलाज करवाया गया।

पंडाल के सभी गेट प्रस्तुतियां शुरू होने से पहले ही बंद करवा दिए गए थे। इससे अरिजीत की एक झलक पाने के लिए आए दर्शकों की पुलिस कर्मियों से भिड़ंत हो गई। पंडाल के बाहर मौजूद दर्शकों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की और पर्दे तक फाड़ डाले।
विज्ञापन

पांच दर्जन हेलमेट, दो दर्जन मोबाइल चोरी

भीड़ इस कदर थी कि मुख्य सचिव आलोक रंजन को पंडाल की र्बाईं ओर से फटे हुए पर्दे के बीच से मुख्य पंडाल में पहुंचाया गया। यहां तक कि भीड़ के चलते ही अतिविशिष्ट दीर्घा में भी आला अधिकारियों के बच्चों को जमीन पर बैठना पड़ा। इससे लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की भी निजी सिक्योरिटी गार्डों से झड़पें हुईं।

पांच दर्जन हेलमेट, दो दर्जन मोबाइल चोरी
महोत्सव में तैनात पुलिस सांस्कृतिक पंडाल में ही व्यस्त रही। दूसरी ओर महोत्सव में चोरों की पौ बारह हो गई। चोरों ने पर्स, हेलमेट और दुकानों पर हाथ साफ कर दिए। करीब 60 हेलेमेट, दो दर्जन से अधिक मोबाइल फोन और पांच पर्स चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई। छह बच्चों की गुमशुदगी की शिकायत भी दर्शकों ने की।

कंट्रोल रूम ध्वस्त
महोत्सव की सुरक्षा जिस कंट्रोल रूम के भरोसे थी, मंगलवार को वह ध्वस्त हो गई। पुलिसकर्मी गायकी का आनंद लेने में लगे रहे। कंट्रोल रूम में सीसीटीवी की रिकॉडिंग बंद मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें