फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में बैठे थे स्वास्थ्य मंत्री, पर्चा काउंटर पर हो रही थी मारपीट

Tue, 25 Apr 2017 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
स‌िद्धार्थ स‌िंह
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह सोमवार को लखनऊ के लोहिया अस्पताल में अधिकारियों और डॉक्टरों से पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान अस्पताल के पर्चा और शुल्क जमा काउंटर पर मारपीट हो रही थी। 
विज्ञापन


अस्पताल में ई हॉस्पिटल की सुविधा शुरू होने के बाद अस्पताल में मारपीट की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी हैं। ई- हॉस्पिटल की सुविधा शुरू होने के बाद मरीजों को रजिस्ट्र्रेशन से पहले नाम, उम्र, तकलीफ समेत कई जानकारियां फॉर्म में भरनी पड़ती हैं। इस वजह से भीड़भाड़ अधिक होती है और देरी होने पर मरीज और तीमारदार आपस में भिड़ जाते हैं। 

पर्चा और शुल्क जमा काउंटर पर मरीजों से मारपीट की घटना होने के बाद भी अस्पताल के सुरक्षा अधिकारी और गार्ड तमाशबीन बनकर खड़े थे। 

अस्पताल में इस मारपीट की घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री कमरे से बाहर निकले तो उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने कुछ नहीं किया। इसी का नतीजा है कि आज ये हाल हैं। हमारा जनता से दावा है कि जल्द से जल्द हर कमी को दूर करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों ने मंत्री को घेरा, सुनाया दर्द

अस्पताल पहुंचे मंत्री
पूछताछ के बाद स्वास्थ्य मंत्री बाहर निकले तो कई मरीजों ने उन्हें घेर लिया और उनको अपनी समस्या बताई। एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि एक महीने से उसके बेटे का ऑपरेशन डॉक्टर टाल रहे हैं। 

तो दूसरे मरीज ने बताया कि इलाज की जगह दौड़ाया जा रहा है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने निदेशक डॉ. डीएस नेगी से कहा कि इनकी भी समस्या जल्द से जल्द सुलझाइए। इस तरह से मरीजों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें