फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार्यकारिणी चुनाव को लेकर भाजपा में घमासान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम कार्यकारी के छह पदों के लिए मंगलवार को होने वाला चुनाव भाजपा और सपा दोनों निर्विरोध करने के पक्ष में हैं, ताकि भितरघात की स्थिति से बचा जा सके, लेकिन भाजपा अभी तक अंतिम तौर पर नाम तय नहीं कर सकी है। वह चुनाव तो पांच पदों पर लड़ने की बात कर रही है, मगर संगठन ने छह नाम तय किए हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने रविवार को छह नाम तय कर महापौर की मुश्किल बढ़ा दी हैं, क्योंकि पार्टी ने कहा है कि चुनाव वही पांच पार्षद लड़ेंगे, जिनके नाम महापौर तय करेंगी। मतलब एक नाम काटा जाएगा। पिछली बार भी इसी विवाद की वजह से चुनाव टाला गया था। एक बार फिर वही स्थिति बन गई है, जिससे पार्टी की अंदरूनी खींचतान बाहर आ गई है। एक नाम काटना महापौर के लिए आसान नहीं है। यह किसी एक पार्षद से विरोध लेने जैसा है।
सूत्रों का कहना है कि संगठन ने जो नाम तय किए हैं, उनमें एक अभी महापौर के खेमे का नहीं है। ज्यादातर नाम वही हैं, जो रामकी के मसले पर महापौर का खुलकर विरोध कर चुके हैं।
विज्ञापन

भाजपा ने तय किए हैं इनके नाम

भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की ओर से जो छह नाम महापौर को भेजे गए हैं, उनमें पार्षद देव शर्मा मिश्रा मुन्ना, राजेश सिंह गब्बर, रीता राय, संदीप शर्मा, अमित चौधरी और पृथ्वी गुप्ता का नाम शामिल है। इनमें पृथ्वी और मुन्ना उत्तर विधानसभा क्षेत्र से हैं, बाकी विधानसभा से एक-एक नाम है। अब किसका नाम कटेगा, यह साफ नहीं है। महापौर सुषमा खर्कवाल का कहना है कि उनको पार्टी की ओर से तय नामों की जानकारी नहीं है।








सपा से रामनरेश लड़ेंगे चुनाव
सपा ने देर शाम एक प्रत्याशी राम नरेश चौरसिया का नाम तय कर दिया है। सपा पार्षद दल के नेता कामरान बेग ने बताया कि पार्टी ने तय किया है कि वह एक पद पर लड़ेगी। उसके लिए चार दावेदार आए थे, जिसमें से बैठक में रामनरेश चौरसिया के नाम पर सहमति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें