लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर रविवार सुबह यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। कोहरे के चलते कई फ्लाइटें लेट हो रही हैं। अमौसी एयरपोर्ट पर राडार सिस्टम भी बेकार हो गया है। लखनऊ एयरपोर्ट का राडार सिस्टम काम नहीं करने से फ्लाइट लैंडिंग में समस्या हो रही है।
वहीं लखनऊ एयरपोर्ट पर पिछले कई दिनों से लैडिंग सिस्टम खरबा होने की वजह से यात्रियों की दिक्कत हो रही है। रविवार को घना कोहरा होने की वजह से टेकऑफ और लैडिंग में दिक्कत हो रही थी। एयरपोर्ट पर बेहाल यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।
रविवार को दिल्ली से लखनऊ आने वाली लखनऊ-6 ई-444 इंडिगो की फ्लाइट 1.15 घंटा लेट हुई। लखनऊ-6 ई-634 इंडिगो की फ्लाइट 1 घंटा लेट हुई। लखनऊ-9 W-2454 जेट एयरवेज की फ्लाइट 3.15 घंटा लेट हुई। फ्लाइटें लेट होने की वजह से रविवार सुबह चार बजे से यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।