फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वाहनों के ट्रांसफर, एचपीए के लिए अब अलग-अलग आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

परिवहन विभाग का मामला

आवेदक परेशान, बार-बार प्रिंट करवानी पड़ रही आरसी

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। वाहनों के ट्रांसफर व ऋण से संबंधित एचपीए (हाइपोथिकेशन) के लिए अब अलग-अलग आवेदन करना पड़ रहा है। इससे आवेदकों की परेशानियां बढ़ गई हैं। उन्हें बार-बार आरसी प्रिंट करवानी पड़ रही है। जबकि पहले एक साथ आवेदन होता था, जिसके बार आरसी प्रिंट हो जाती थी।
विज्ञापन


परिवहन विभाग में आरटीओ से जुड़े कार्य एनआईसी के पोर्टल पर होते हैं। इसमें तमाम गडबडियां गाहेवगाहे उजागर होती रही हैं। इसी क्रम में यह नई समस्या सामने आई है, जिसे अफसर जल्द दूर करने की बात कह रहे हैं। दरअसल, जिन वाहनों पर ऋण होता है, उसके लिए एचपीए करवाना होता है। इसके लिए कोई फीस आवेदक से नहीं ली जाती है। पहले एचपीए व वाहनों का ट्रांसफर एक ही आवेदन में हो जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। सूत्र बताते हैं कि एनआईसी पोटल की गडवडी से ऐसा हो रहा है। अभी आवेदकों को वाहनों के ट्रांसफर व एचपीए के लिए अलग-अलग आवेदन करना पड रहा है। इससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। इतना ही नहीं विभाग का खर्च भी बट गया है। अव वार-वार आरसी प्रिंट करवानी पड़ रही है। इससे अधिक पेपर खर्च हो रहा है। फिलहाल एनआइसी को समस्या के बावत सूचित कर दिया गया है, जिसे जल्द दूर करने की बात कही जा रही है। एचपीए के लिए कोई फीस नहीं लगती। पर, दोपहिया वाहनों के ट्रांसफर की 150 रुपये व चार पहिया वाहनों की 300 रुपये फीस ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें