फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आरटीओ का सर्वर दूसरे दिन भी सुस्त तीन घंटे तक लगानी पड़ी लाइन, हंगामा

विज्ञापन
आरटीओ दफ्तर में डीएल के कतार लगाए आवेदक।
विज्ञापन
लखनऊ। नई कंपनी के काम संभालने के बाद दूसरे दिन भी ट्रांसपोर्टनगर स्थित आरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी काम पटरी से उतर रहा। ऑफिस पहुंचे आवेदकों को दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। आवेदकों ने इस दौरान हंगामा भी किया।
विज्ञापन

दो दिनों से आरटीओ ऑफिस में लाइसेंस का काम निजी कंपनी सिल्वर टच कर रही है। सोमवार को पहले दिन भी कंपनी का कामकाज सुस्त रहा था। फोटो और साइन अपलोड जैसे कामों के लिए लोगों को दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। मंगलवार को भी यही हाल रहा। दुबग्गा से पहुंचे महेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह 11 बजे से लाइन में लग गए थे। दो घंटे बाद भी उनका नंबर नहीं आया। कृष्णानगर से पहुंचे चंद्र पाल ने बताया कि सर्वर ठप होने से ढाई घंटे तक इंतजार करते रहे। कर्मचारियों ने बताया कि बताया कि सर्वर सुबह 11 बजे सुस्त हो गया था। इससे लंबी लाइन लग रही थी। इसके अलावा, आवेदकों की यह भी शिकायत रही कि निजी कंपनी के कर्मचारी को अभी काम का अनुभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें