फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो ड्राइवरों के हाथों ‘लुटे’ ट्रैफिक सिपाही

Sun, 23 Feb 2014 11:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो चालक किस तरह सवारियों से मनमानी वसूली कर रहे हैं, इसका सच आरटीओ ने शनिवार को एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान पकड़ा।
विज्ञापन


अधिक किराया वसूल करते समय पकड़े गए ऑटो का चालान करने के बाद चालक का लाइसेंस जब्त कर लिया गया।

इसमें से एक ड्राइवर के पास दस्तावेज न मिलने पर उसके ऑटो को हजरतगंज थाने में सीज करा दिया गया है। वहीं चारबाग में शुरू हुए चेकिंग अभियान के दौरान ड्राइवरों ने परिवहन उपायुक्त का घेराव कर खूब हंगामा किया।

हालांकि पिछले कई दिन से समाचार पत्रों में छपी खबरों के बाद आरटीओ ने ऑटो ड्राइवरों के खिलाफ अभियान चलाया।

क्या आरटीओ उन शिकायतों पर भी कार्रवाई करेंगे जो जिनकी शिकायत आम जनता कर रही है।

आरटीओ के स्टिंग ऑपरेशन के तहत शनिवार दोपहर ट्रैफिक सिपाही रहीस अहमद बादशाह नगर से ऑटो में सवार हुए और हजरतगंज चौराहे पर उतरे।

ड्राइवर ने सिपाही से तय किराया 7 के बजाय 10 रुपये किराया वसूला। सिपाही ने चेकिंग दस्ते की मौजूदगी में जांच की तो उसके पास ऑटो के पेपर भी नहीं मिले।

इस पर ऑटो को सीज कर दिया गया। वहीं सिपाही जगदीश गौतम विकासदीप से ऑटो पर सवार होकर हजरतगंज में उतरे तो ड्राइवर अली हसन ने 5 के बजाय 8 रुपये किराया लिया।
विज्ञापन


इस ऑटो का चालान कर दिया गया। आरटीओ जयशंकर तिवारी ने बताया कि सवारियों की शिकायत की जांच कराने के लिए शनिवार को सादी वर्दी में दो सिपाहियों को ऑटो का सफर कराया गया, जिसमें अधिक किराया वसूलने की पुष्टि होने पर कार्रवाई की गई।

दूसरी ओर परिवहन विभाग के उपायुक्त के नेतृत्व में अधिक किराया वसूली को लेकर चारबाग में चेकिंग अभियान शुरू हुआ।

दस्ते ने अधिक किराया वसूली करने वालों का चालान करना शुरू किया तो ड्राइवरों ने उपायुक्त को घेर लिया।

जानकारी के अनुसार अधिक किराया वसूलने की पुष्टि होने पर 35 ऑटो का चालान किया गया। वहीं 6 ऑटो के दस्तावेज अधूरे पाए जाने पर सीज कर दिया गया।

एक साथ 41 ऑटो पर कार्रवाई के बाद हंगामा करने वाले ड्राइवरों का मजमा लगने लगा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि ड्राइवरों को ऑटो पर किराया सूची चस्पा करने की मोहलत दे दी गई है।

रविवार को जिस ऑटो पर किराया सूची चस्पा नहीं मिलेगी, उसका चालान कर 500-500 रुपये का जुर्माना वसूल होगा।

किराया तय करने में घपला
ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर्स महासंघ ने राज्य परिवहन प्राधिकरण के किराया बढ़ाने के बाद रूट के किराए की गणना करके जो प्रस्ताव आरटीओ को सौंपा था उसमें भी घपला कर दिया।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार चारबाग से इंजीनियरिंग कॉलेज रूट के ऑटो का संचालन वाया लाटूश रोड होता है। जबकि किराये की गणना चारबाग से वाया रॉयल होटल की गई है।

इससे करीब 2 किमी की दूरी का किराया जनता से बिना सफर किए ही वसूला जा रहा है। नई सूची के अनुसार चारबाग से कैसरबाग चौराहे की दूरी 5 किमी दिखाई गई है, जबकि यह दूरी करीब 3 किमी है।

सूची में कैसरबाग का किराया 10 रुपये है, जबकि किराया 7 रुपये होना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें