सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत सूचना मांगने पर लोक सूचना
अधिकारी ने सूचना देने के बजाय नागरिकता का ही प्रमाण पत्र मांग लिया।
आरटीआई ऐक्टिविस्ट ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। यह वाकया लखनऊ निवासी
शमीम अहमद के साथ घटा।
उन्होंने केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी
मंत्रालय से सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया के संबंध में 15 बिंदुओं
की सूचना मांगी थी।
एसटीपीआई के निदेशक व लोक सूचना अधिकारी ने उनके
द्वारा मांगी गई सूचनाएं स्पष्ट न होने की बात कही।