फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 डीएसपी को मिली नई पोस्टिंग

Thu, 22 Aug 2013 11:09 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस विभाग में हुए आंशिक फेरबदल के तहत बुधवार को 10 डीएसपी को नई तैनाती दे दी गई।
विज्ञापन


औरैया में तैनात डीएसपी शिवराज सिंह को इसी पद पर मेरठ जबकि लखनऊ में तैनात पुलिस उपाधीक्षक विशाल पांडेय को संत कबीरनगर में तैनाती दी गई है।

गाजीपुर में तैनात डिप्टी एसपी जयप्रकाश सिंह को लखनऊ स्थानांतरित किया गया है। मेरठ में पीटीएस में तैनात पुलिस उपाधीक्षक राम प्रकाश पाठक को गाजीपुर में तैनाती दी गई है। जबकि सुरक्षा मुख्यालय से राम सकल सिंह को गाजीपुर जिले में स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा गाजियाबाद में पीएसी की 41वीं वाहिनी में तैनात जय कुमार को औरैया में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। को-ऑपरेटिव सेल वाराणसी से डीएसपी विनोद कुमार सिंह को कुशीनगर में डीएसपी बनाया गया है।
विज्ञापन


सीबीसीआईडी मुख्यालय में तैनात डीएसपी अजय कुमार कुलश्रेष्ठ को एटा भेजा गया है। जबकि सतर्कता अधिष्ठान से डिप्टी एसपी भंवरपाल सिंह को जौनपुर भेजा गया है।
विज्ञापन


मुरादाबाद स्थित पुलिस अकादमी में तैनात रहे डिप्टी एसपी विश्राम राम का कुशीनगर के लिए हुआ तबादला आदेश निरस्त कर दिया गया है।

इसके अलावा फैजाबाद से डिप्टी एसपी विभा सिंह का गोंडा के लिए हुआ स्थानांतरण आदेश परिवर्तित करते हुए अब उन्हें फैजाबाद में ही को-ऑपरेटिव सेल में तैनाती दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें