लखनऊ। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत चयनित बच्चों को तीन स्कूलों में मंगलवार से प्रवेश लिया जाएगा। ऐसे में अभिभावकों को अपने बच्चों को लेकर समय से विद्यालय पहुंचना होगा।
बीएसए राम प्रवेश ने सोमवार को बताया कि तीन विद्यालय गोमती नगर एमआर जयपुरिया, विश्वनाथ एकेडमी और बाल गाइड स्कूल प्रबंधन की ओर से अभी तक प्रवेश नहीं लिए जा रहे थे। इनके प्रबंधकों ने मंगलवार को आरटीई के तहत चयनित बच्चों को बुलाया है। प्रवेश लेने के बाद स्कूलों की ओर से प्रवेश पाए बच्चों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
बता दें कि इन विद्यालयों ने आरटीई के तहत पहले, दूसरे और तीसरे चरण में एक भी बच्चों को प्रवेश नहीं दिया है। इस संबंध में अमर उजाला ने मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की टीम विद्यालय परिसर में पहुंची। तब स्कूल प्रबंधक प्रवेश के लिए राजी हुए।