फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : निशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत कक्षा एक से आठ तक के निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के निशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होगी। ऐसा पहली बार है जब आवेदन दिसंबर से शुरू होंगे। इससे पहले जनवरी से शुरुआत होती थी।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2025-26 में दाखिले के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। आवेदन 20 दिसंबर तक लिए जाएंगे। 23 दिसंबर को इनका सत्यापन होगा। 24 दिसंबर को लॉटरी से चयन होगा। 25 से बच्चों को स्कूल आवंटित कर प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन करने के लिए अभिभावकों को rte25.upsdc.gov.in पर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें