फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चोरी के विरोध में आरएसएस कार्यकर्ता पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजाजीपुरम के सेक्टर-12 में चोरी का विरोध करने पर बदमाश ने आरएसएस कार्यकर्ता पर तमंचे से हमला कर दिया। लोगों ने उसे पकड़कर तालकटोरा पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

राजाजीपुरम ई ब्लॉक निवासी आरएसएस के कार्यकर्ता अभय उपाध्याय ने बताया कि 19 दिसंबर की दोपहर एक बजे उन्होंने घर के पास खड़ी स्कूटी स्टार्ट की। वह हेलमेट लेने घर के अंदर गए। आरोप है कि लौटे तो देखा कि एक युवक उनकी स्कूटी ले जाने की कोशिश कर रहा है। विरोध करने पर उसने तमंचा सटाया और चिल्लाने पर उससे हमला कर दिया।

आसपड़ोस के लोगों ने दौड़ाकर युवक को पकड़ा और जमकर पीटा। उसने लोगों को अपना नाम रवि किशन बताया। पुलिस उसे थाने ले गई। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि आरोपी का असली नाम सआदतगंज के वेदन टोला निवासी मासूम मस्तान है। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ थानों में चोरी के 23 केस दर्ज हैं। मासूम को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें