फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक ओमप्रकाश का निधन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

Sun, 04 Aug 2019 10:54 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक ओमप्रकाश जी का रविवार सुबह 6.20 बजे लखनऊ के केजीएमयू में निधन हो गया। उन्हें संक्रमण की शिकायत के चलते मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। वह 95 वर्ष के थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन


ओमप्रकाश जी ने अपना देहदान किया था इसलिए उनका पार्थिव शरीर शाम को मेडिकल कॉलेज को सौंप दिया जाएगा। ओमप्रकाश जी का जन्म हरियाणा के पलवल जिले में सन 1927 को हुआ था। उनकी शिक्षा मथुरा में हुए और 1947 में वह संघ के प्रचारक बनें।

वह अतरौली (अलीगढ़) के प्रचारक रहे। इसके बाद 1957 से 67 तक बिजनौर जिले के प्रचारक रहे फिर बरेली व मुरादाबाद एवं कुमाऊं के प्रचारक रहे। वह 1978 से पश्चिम यूपी के प्रांत प्रचारक रहे। वह यूपी के क्षेत्र प्रचारक और फिर संयुक्त क्षेत्र प्रचारक रहे।
विज्ञापन


ओमप्रकाश जी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे। उन्होंने लखनऊ में विश्व संवाद केंद्र भवन, पीजीआई के निकट माधव सेवा आश्रम एवं मथुरा में पं. दीनदयाल धाम का निर्माण भी कराया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें