फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज तोड़े जाएंगे 110 अवैध चैंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग इलाके में जिला कचहरी के आसपास रविवार को अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस दौरान 110 अवैध चैंबर तोड़े जाएंगे। हाईकोर्ट में 17 दिसंबर को होने वाली सुनवाई से पहले नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम यह कार्रवाई करेगी। इससे पहले मई से अक्तूबर के बीच तीन चरणों में वकीलों के करीब 100 अवैध चैंबर ढहाए जा चुके हैं। नगर निगम के जोनल अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के तहत कचहरी परिसर के बाहर नाले, फुटपाथ और सड़क पर बने सभी अवैध निर्माण हटाए जाएंगे। इनका निर्माण करने वालों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। उनकी आपत्तियों की सुनवाई हो चुकी है। हाईकोर्ट ने भी आपत्तियों को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें