फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एनएचएआई के जनरल मैनेजर के घर से 60 लाख की चोरी

Sat, 28 Feb 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना।
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के साईं दाता रोड स्थित निर्मला विहार कॉलोनी निवासी एनएचएआई के जनरल मैनेजर नीलेश सिंह के घर से 10 लाख की नकदी और 50 लाख के जेवरात चोरी हो गए। चोरी का आरोप उनके चालक राजेंद्र शर्मा पर लगा है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन


मूलरूप से देवरिया के भटनी स्थित मोतीपुर भूहाल निवासी नीलेश के मुताबिक 18 फरवरी को परिवार के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए देवरिया गए थे। घर पर सिक्योरिटी गार्ड था। गार्ड की मां की अचानक मौत हो गई। 23 फरवरी को उन्होंने घर की देखरेख के लिए बरेली निवासी कार चालक राजेंद्र शर्मा को घर भेज दिया। चालक राजेंद्र बीते सात साल से नीलेश की कार चला रहा है। बृहस्पतिवार देर रात उनके लौटने पर घर में रखे जेवर और नकदी गायब मिली। कमरे में रखी अलमारी और लॉकर का ताला टूटा हुआ था। कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के मुताबिक करीब दस लाख नकद और 50 लाख के गहने चोरी हो गए।

फुटेज में कैद हुई घटना, ऑटो से बैग ले जाते दिखा चालक
नीलेश के घर में हुई चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने फुटेज खंगाली तो पता चला कि उनका चालक ही प्लास से कमरे की खिड़की तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुआ। कमरे का दरवाजा पासवर्ड और फिंगरप्रिंट से लॉक था। चालक ने बड़े ही आराम से चोरी की। जेवरात और नकदी बैग में रखा। इसके बाद आरोपी अर्जुनगंज से ऑटो बुक करके लाया और उसमें बैग रखकर चला गया। पीड़ित ने घटना की फुटेज पुलिस को सौंपी है। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ राजीव रंजन उपाध्याय का कहना है कि आरोपी राजेंद्र की तलाश में पुलिस की एक टीम लगी है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें