फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शराब की दुकान का शटर तोड़कर 32600 रुपये चोरी

Sun, 15 Nov 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के बुद्धेश्वर-भपटामऊ के पास स्थित अंग्रेजी शराब और बीयर की कंपोजिट दुकान का शटर तोड़कर बाइक सवार दो चोर 32,600 रुपये चोरी कर ले गए। वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

कानपुर के नौबस्ता निवासी सर्वेश जायसवाल की भपटामऊ में कंपोजिट शराब की दुकान है। उनके मुताबिक, शुक्रवार रात बाइक सवार दो चोर दुकान पहुंचे और शटर तोड़कर नकदी पार कर दी। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक, मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें