फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लिंक भेजकर वृद्ध के खाते से निकाले 31.84 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने लिंक भेजकर विभूतिखंड निवासी 67 वर्षीय कुमोद चंद्र अग्रवाल के बैंक खाते से 25 बार में 31.84 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कुमोद का कहना है कि सात सितंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे उनके पास अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। फोनकर्ता ने अपना नाम राहुल सिंह बताया और ग्रीन गैस कनेक्शन का बिल बकाया होने की बात कही। भुगतान नहीं करने पर उसने गैस कनेक्शन बंद करने को कहा। उसने भुगतान के लिए व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। उन्होंने लिंक पर क्लिक किया लेकिन कुछ नहीं हुआ। शाम को मोबाइल में खाते से 31.81 लाख रुपये निकलने का मेसेज दिखा। कुमोद ने बताया कि अगले दिन सुबह उन्होंने सबसे पहले अपना खाता फ्रीज कराया और 1930 पर शिकायत की। इसके बाद उन्होेंने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर आलोक राय ने बताया कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है पुलिस उन बैंकों से संपर्क कर रही है। साथ ही ठग ने जिस नंबर से कुमोद को कॉल किया था उसे भी ट्रेस किया जा रहा है। पीड़ित की रकम होल्ड कराने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें