फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनेश्वर पार्क में फोटोग्राफी के लिए देना पड़ेगा शुल्क, साथ ही ये नियम भी जानें विजिटर्स

Mon, 04 Jun 2018 01:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन

लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में फोटोग्राफी के लिए कैमरा ले जाने के लिए 250 रुपये शुल्क की रसीद ने सोशल मीडिया पर इसे मुद्दा बना दिया। मुद्दे ने जब राजनैतिक रूप लेना शुरू किया तो खुद वीसी प्रभु एन सिंह ने इस पर स्थिति साफ की है। वीसी का कहना है कि यह शुल्क केवल व्यावसायिक उपयोग वाले कैमरों के लिए है।

विज्ञापन


पर्सनल फोटोग्राफी के लिए कोई शुल्क एलडीए नहीं लेगा। वीसी का कहना है कि जनेश्वर पार्क में फोटोग्राफी के लिए कैमरा ले जाने पर 250 रुपये शुल्क लगाने के नियम को गलत तरीके से प्रचारित किया गया है। ठेकेदार कंपनी के साथ जो अनुबंध हुआ है। उसमें भी इसे स्पष्ट रखा गया है कि व्यक्तिगत कैमरा अंदर ले जाने के लिए कोई शुल्क नहीं होगा।

केवल व्यावसायिक उपयोग के लिए अंदर कैमरा ले जाने पर ही शुल्क देकर रसीद कटानी होगी। यह रसीद भी केवल तीन घंटे के लिए ही मान्य होगी। अब फिर दोबारा से ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं कि पर्सनल फोटोग्राफी के लिए कैमरा लाने वाले विजिटर्स से शुल्क न लिया जाए। यह शुल्क एसएलआर या डीएसएलआर किसी भी तरह के कैमरों के व्यक्तिगत उपयोग होने पर भी नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंडोला बोट में की भी जांच शुरू

- फोटो : डेमो
फोटोग्राफी पर टिकट का विवाद खत्म होने से पहले ही दूसरे ठेकेदार ने गंडोला बोट में नौकायन के नियम बदल डाले। यहां अभी तक 50 रुपये प्रति व्यक्ति 20 मिनट के लिए फीस ली जाती थी। अब ठेकेदार ने पूरी बोट को रिजर्व कर चलाने का नियम बना दिया है। इसके लिए 200 रुपये 20 मिनट के लिए देने होंगे। अब अगर चार से कम लोग हुए तो भी विजिटर्स को 200 रुपये का टिकट खरीदने के लिए कहा जा रहा है। वीसी ने इसकी जांच कराने की बात कही है। 

यह नियम भी जानें विजिटर्स
- सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक प्रवेश शुल्क लगता है
- सुबह नौ बजे तक मॉर्निंग वॉकर्स पर पार्कि ंग शुल्क भी नहीं लगता 
- मासिक पास 100 रुपये और सालाना पास 1000 रुपये में बनेगा
- 12 साल की उम्र के बच्चे, दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक का प्रवेश शुल्क माफ
- राष्ट्रीय अवकाश, जनेश्वर मिश्र जयंती पर प्रवेश शुल्क नहीं लगता। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें