फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन लोगों के क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से निकले 23.67 लाख

Tue, 20 Oct 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने तीन लोगों के क्रेडिट कार्ड और बैंक खातों से 23.67 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ितों ने साइबर क्राइम और अलीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

चिनहट के कमता निवासी आशीष त्रिपाठी ने बताया कि 15 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड से 7.47 लाख रुपये के ट्रांजेक्शन के मेसेज आए। जालसाजों ने इस रकम से खरीदारी की थी। आशीष के मुताबिक, न तो उनके पास कोई कॉल आई और न ही उन्होंने किसी को ओटीपी बताया। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत के बाद रविवार को साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
जानकीपुरम सेक्टर-एफ निवासी गणेश शुक्ला ने बताया कि उनकी बेटियों वासवी और गुंजन के उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक खातों से 14 अक्तूबर को क्रमशः 8.45 लाख और 3.62 लाख रुपये निकाल लिए गए। उनका कहना है कि दोनों ने खाते से जुड़ी कोई गोपनीय जानकारी साझा नहीं की थी। इंस्पेक्टर आलोक राव ने बताया कि आशीष से ठगी गई रकम में से 5.53 लाख रुपये फ्रीज करा दिए गए हैं। दोनों मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, कैंट के नीलमथा निवासी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि एक अनजान कॉलर ने खुद को इंडसइंड बैंक के क्रेडिट कार्ड का कस्टमर केयर कर्मी बताकर वार्षिक शुल्क हटाने के नाम पर लिंक भेजा। लिंक क्लिक करते ही चार बार में 3.50 लाख रुपये निकल गए। कैंट थाना प्रभारी गुरप्रीत कौर ने बताया कि रकम फ्रीज कराने की प्रक्रिया चल रही है। जांच साइबर सेल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें