फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मरम्मत के लिए 2.34 करोड़ का प्रावधान, फिर भी सड़कें बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत मानकों के अनुरूप नहीं होने पर यूपीसीडा ने नाराजगी जताई है। वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप कुमार ने 24 अक्तूबर को जल निगम (नगरीय) के निर्माण मंडल को पत्र लिखकर सड़कों का निरीक्षण कराने और मानकों के अनुसार दोबारा मरम्मत के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पत्र के मुताबिक, सीवर लाइन बिछाने के दौरान औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न सड़कों की कटिंग की गई थी। इसके बाद सड़कों को निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप बहाल किया जाना था। सड़कों के पुनर्स्थापन के लिए परियोजना की डीपीआर में करीब 2.35 करोड़ रुपये का प्रावधान है। इसके बावजूद बरसात में सड़क का एक हिस्सा धंसने से आवागमन प्रभावित हुआ है। इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें